शामली: शामली जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक ने कलेक्ट्रेट पर प्रेसवार्ता की, सरकारी उपलब्धियों को गिनाया
Shamli, Shamli | Jun 13, 2026 शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे शामली जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर शामली कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। बीते 12 वर्षों में भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई है।