झालरापाटन: राजस्थान कर्मचारी महासंघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, आरजीएचएस और 25 सूत्री मांगों के निराकरण की मांग की
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजेजिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। महासंघ ने आरजीएचएस को प्रभावी ढंग से जारी रखने, सरेंडर लीव का भुगतान करने और अपने 25 सूत्री मांगपत्र पर सरकार से वार्ता कर निराकरण करने की मांग की है।