जबलपुर: शराब पार्टी का खूनी अंत: जश्न में विवाद के बाद डीजे संचालक की हत्या
मदन महल थाना अंतर्गत तीन पत्ती चौक पर देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मामूली विवाद ने खूनी रूप अख्तियार कर लिया। शादी का सीजन खत्म होने की खुशी में आयोजित एक टेंट और डीजे संचालकों की पार्टी उस समय मातम में बदल गई, जब शराब के नशे में कुछ युवकों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। होटल के पीछे चल रही इस महफिल में अतुल प्यासी और कपिल प्यासी का कुछ लड़कों से झगड़ा ह