माल गांव में एक साथ दिखे 4 गुलदार! एक पिंजरे में कैद, 3 अब भी खतरा
अल्मोड़ा जिला मुख्यालय से सटे माल गांव में एक साथ चार गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया था, जिसमें रविवार तड़के एक गुलदार कैद हो गया।
एक गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन क्षेत्र में तीन अन्य गुलदारों की मौजूदगी की आशंका के चलते खतरा अभी टला नहीं है। वन विभाग ने गश्त बढ़ाकर निगरानी शुरू कर दी है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
#Almora #Uttarakhand #Guldar #Leopard #AlmoraNews #UttarakhandNews #LeopardAttack #Wildlife #MalGaon #BreakingNews #LatestNews #HindiNews
Almora, Almora | Aug 30, 2026