बक्सर: चुरामनपुर से हथियार तस्कर समेत तीन नाबालिग लोडेड पिस्टल के साथ पकड़ाए
Buxar, Buxar | Jun 13, 2026 औद्योगिक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई में लोडेड देसी पिस्टल और एक कारतूस के साथ हथियार तस्कर समेत तीन नाबालिगों को शुक्रवार को रात्रि समय करीब 8:00 बजे हिरासत में लिया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि चुरामनपुर गांव के पास हाईवे पर कुछ संदिग्ध युवक मोबाइल पर बात कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देख तीनों किशोर घबरा गए।