कर्वी: चित्रकूट जिला कोषागार घोटाले में वांछित 2 अभियुक्तों को एसआईटी टीम ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में सफलता मिली है। जिला कोषागार घोटाला मामले में एसआईटी टीम ने वांछित अभियुक्त हिमांशु सिंह और प्रियांशु सिंह पुत्रगण ओम प्रकाश सिंह निवासी लालता रोड थाना मऊ को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज शनिवार की दोपहर 2:45 बजे प्रेस नोट जारी किया है।