महोबा: भटीपुरा में जुलूस में बिछड़ा मासूम, यूपी-112 पुलिस की तत्परता से परिवार से मिला
Mahoba, Mahoba | Apr 15, 2026 6 वर्षीय अर्जुन अपने परिवार से बिछड़ गया। सूचना पर यूपी-112 की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की पहचान के लिए आसपास पूछताछ की। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने अर्जुन के पिता भवानीदीन अहिरवार का पता लगाकर मासूम को सकुशल परिजनों को सौंप दिया। इस मानवीय पहल की लोगों ने सराहना की है।