नानपारा: नानपारा के लखैया कला की महिला की झाड़फूंक के बहाने पिटाई का आरोप, लखनऊ में मौत परिजनों ने दी तहरीर, कार्रवाई की मांग
नानपारा कोतवाली क्षेत्र के लखैया कलां निवासी 38 वर्षीय सुमित्रा की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन ने झाड़-फूंक करने वालों पर पिटाई का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मृतका के पति शत्रुहन ने बताया कि वह 9 मई को अपनी बीमार पत्नी को झाड़-फूंक के लिए भूमिहारे बाबा की समाधि पर ले गए थे। उनका आरोप है कि रात में जब वे समाधि स्थल पर वापस पहुंचे,