मदनपुर: डंगरा आहर के पिंड पर मिला नवजात का शव, मानवता हुई शर्मसार; कुत्तों से बचाकर ग्रामीणों ने किया अंतिम संस्कार
मदनपुर थाना क्षेत्र के डंगरा आहर के पिंड पर शुक्रवार की शाम एक नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हृदय विदारक घटना तब सामने आई जब कुछ ग्रामीणों ने देखा कि लावारिस पड़े नवजात के शव को कुत्ते नोंचने का प्रयास कर रहे हैं। यह दृश्य देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं और पूरे इलाके में आक्रोश व दुख का माहौल बन गया।