बांसवाड़ा: कुशलगढ़ के पोटलिया गांव में गैस सिलेंडर से भड़की भीषण आग, एक मासूम की मौत, दूसरा उदयपुर रेफर; माता-पिता भी झुलसे
पोटलिया गांव में रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाने से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के वक्त घर में मौजूद मां,पिता और दो बेटे आग की चपेट में आ गए।इलाज के दौरान छोटे पुत्र हार्दिक कि मौत,दूसरे पुत्र अश्विन की हालत गंभीर बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर,हादसे में झुलसे पिता रामा और मां ईलीशा पत्नी रामा का प्राथमिक उपचार जारी है।