फिरोज़ाबाद: गुंजन चौक के पास वाहन के इंतजार में खड़े व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
फ़िरोज़ाबाद के थाना सिरसागंज के गुंजन चौक के समीप हाइवे पर सडक के किनारे वाहन के इंतजार मे खड़े शक्स को बाइक से टक्कर मार दी है। हादसे मे कानपुर निवासी सीपू नामक शक्स गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने एम्बुलेंश की मदत से घायल को सरकारी ट्रामा सेंटर मे भर्ती करा दिया है।