फिरोज़ाबाद: एफएच मेडिकल कॉलेज रोड महादेव कट के पास सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
थाना टूण्डला क्षेत्र एफएच मेडिकल कॉलेज रोड महादेव कट के पास शनिवार को सड़क हादसे में मैक्स की चपेंट में आकर एक युवक 26 वर्षीय रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज जारी था। इलाज के दौरान उसने बीती देर रात दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखवाया गया।