संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा: DM समीर सौरभ ने SOP के तहत विभागवार दिए निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी!
आज दिनांक 06 सितंबर 2026 को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। हथुआ अनुमंडल के बीडीओ, सीओ एवं कार्यपालक पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
डीएम ने बैकुंठपुर, सिधवलिया, बरौली, मांझा, गोपालगंज और कुचायकोट के तटबंधों व प्यारेपुर, फैजुल्लाहपुर, जादोपुर दुखहरन जैसे संवेदनशील स्थलों पर सैंड बैग भंडारण व सतत निगरानी का निर्देश दिया। जिले में चिह्नित 162 आश्रय स्थलों के भौतिक सत्यापन, पर्याप्त नावों, गोताखोरों, आपदा मित्रों, एंटी-स्नेक वेनम तथा गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार रखने के निर्देश दिए गए। पीएचईडी, विद्युत एवं पथ प्रमंडल को पेयजल, सड़क व बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने और SOP का शत-प्रतिशत अनुपालन करने को कहा गया।
#Gopalganj #FloodPreparedness #DMGopalganj #DisasterManagement #SOP #GopalganjAdministration #PublicSafety
Disaster Management Department Govt. of Bihar
Water Resources Department, Government of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
42 views | Gopalganj, Bihar | Sep 6, 2026