खगड़िया: खगड़िया पहुंचे लोकलेखा समिति के सभापति भाई वीरेंद्र, योजनाओं की करेंगे समीक्षा
शनिवार की शाम करीब सात बजे लोकलेखा समिति के सभापति एवं राजद विधायक भाई वीरेंद्र खगड़िया पहुंचे। इस दौरान वे जिले में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जांच एवं प्रगति की समीक्षा करेंगे। खगड़िया स्थित अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही तेजस्वी यादव द्वारा केरल में दिए गए बयान का भी बचाव किया।