गुमला: जूँ की दवा को शराब समझकर पैक बनाकर पी गए माता पिता व पुत्र,बिगड़ी हालत
Gumla, Gumla | Jul 2, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक बड़ी लापरवाही के कारण एक ही परिवार के तीन लोग बीमार हो गए। वीरघन घासी (55), उनकी पत्नी राजमुनी देवी (46) और 30 वर्षीय पुत्र बबलू नायक ने जूं मारने वाली दवा को शराब समझकर पी लिया, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। तीनों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।