होशंगाबाद नगर: एसटीआर के चूरना रेंज के SDO ने कोर क्षेत्र में सांभर को खिलाया पोहा,वीडियो आया सामने, वन्य प्राणी विशेषज्ञ ने की शिकायत
नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के चूरना रेंज के एसडीओ विनोद वर्मा का सांभर को पोहा खिलाने का एक वीडियो गुरुवार को सुबह 10 बजे सामने आया है वीडियो चूरना कोर क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां एसडीओ विनोद वर्मा नाश्ते के दौरान पोहे का नाश्ता वन्य जीव सांभर को करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांभर को भी वह अपने हाथों से पोहा खिलाया।