चांदवा: कम वर्षा से बढ़ी चंदवा प्रखंड के किसानों की चिंता,खेती पर छाये संकट के बादल
चंदवा प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में इस वर्ष कमजोर मानसून ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।किसानों ने बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे कहा कि मानसून की शुरुआत के करीब एक माह बीत जाने के बावजूद क्षेत्र में अपेक्षित वर्षा नहीं होने से खेती-किसानी पर संकट गहराने लगा है।