पाटी: गोई नदी स्थित गणगौर घाट पर नम आँखों से बप्पा को दी विदाई, पाटी में भव्य झांकी के साथ निकला गणेश विसर्जन जुलूस
Pati, Barwani | Sep 25, 2026 अनंत चतुर्दशी के अवसर पर क्षेत्र में 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ हुआ। 'अगले बरस तू जल्दी आ' और 'गणपति बाप्पा मोरया' के गगनभेदी जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। क्षेत्र के अधिकांश श्रद्धालुओं एवं गणेश मंडलों ने गोई नदी स्थित गणगौर घाट पर पहुंचकर भगवान गणेश विषर्जन।