बाड़मेर: विश्व आदिवासी दिवस पर जय जौहार के नारों से गूंजा बाड़मेर, चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने रैली को दिखाई हरी झंडी
Barmer, Barmer | Aug 9, 2025 बाड़मेर जिले में विश्व आदिवासी दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।बाड़मेर में शनिवार दोपहर 2.00 बजे को रैली निकाली गई। रैली को चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जय जौहार के नारों से बाड़मेर शहर गूंजा उठा। रैली में डीजे की धुन पर युवा नाचते नजर आए। रैली का जगह-जगह फुल बरसाकर स्वागत किया गया।