कर्वी: पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर राजा बुंदेला की 7 दिवसीय पदयात्रा शुरू, चित्रकूट से जनजागरण अभियान का आगाज
पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर अभिनेता एवं आंदोलनकारी राजा बुंदेला की सात दिवसीय गांव-गांव, पांव-पांव पदयात्रा मंगलवार को दोपहर 12 बजे चित्रकूट के पहाड़ी कस्बे पहुंची। संतों के समर्थन के बीच उन्होंने कहा कि किसानों और युवाओं को एकजुट कर शांतिपूर्ण ढंग से सरकार तक पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग पहुंचाई जाएगी।