शामली: सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने कैराना के मोहल्ला दरबारखुर्द के 2 लोगों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 13, 2026 बुधवार की शाम 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि अपराध की रोकथाम अभियान के तहत कैराना थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाने के आरोप में कैराना के मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी संजीव और शकील नाम के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ₹600 की नकदी व सट्टे से संबंधित अन्य सामान बरामद हुआ है।