आंगनवाडी को प्रदाय किये जाने वाले खाद्यान्न की गुणवत्ता का पूर्व परीक्षण करने की करें कार्यवाही
जिला स्तरीय सर्तकता समिति की बैठक हुई आयोजित
प्रभारी मंत्री द्वारा मनोनीत सदस्य श्रीमती रश्मि खटीक की अध्यक्षता में गत दिवस जिला स्तरीय सर्तकता समिति की बैठक जिला पंचायत के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें जिले के संबंधित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में सौहार्दपूर्ण ढ़ंग से उनके द्वारा सभी का परिचय लिया एवं संबंधितों के विभाग में ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर संचालित शासकीय योजनाओं के संबंध में चर्चा की गई।
जिला स्तरीय सर्तकता समिति की बैठकें प्रत्येक 02 माह में, अनुविभाग स्तरीय एवं उचित मूल्य दुकान स्तरीय सर्तकता समिति की बैठकें प्रत्येक माह आयोजित करने के निर्देश दिये गये। जिला पंचायत, महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं के संबंध में उन्हें अवगत कराया गया।
श्रीमती रश्मि खटीक ने कहा कि निगरानी समितियों की बैठकें प्रतिमाह नियमित कराई जाने की कार्यवाही की जावे। सभी खाद्यान्न वितरण करने वाली दुकानों एवं मध्याह्न भोजन संचालन, आंगनवाडी समूहों के फसाई के पंजीयन अनिवार्यतः कराये जाने की कार्यवाही करें। सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मध्याह्न भोजन एवं आंगनवाडी को प्रदाय किये जाने वाले खाद्यान्न की गुणवत्ता का पूर्व परीक्षण करने की कार्यवाही की जाये।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind
Bhind, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026