आज शनिवार दोपहर 1 बजे मुख्य विकास अधिकारी चित्रकूट ने संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित ‘प्रेरणा मिलेट्स कैंटीन’ का उद्घाटन किया। कैंटीन में मरीजों व तीमारदारों को मिलेट्स से बने पौष्टिक नाश्ते उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित एनआरएलएम एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।