अकबरपुर: रनिया थाना क्षेत्र में भटकते हुए मिले किशोर की पहचान न होने पर पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो जारी की
रनिया थाना क्षेत्र में भटकते हुए मिले किशोर की पहचान न होने पर पुलिस ने किशोर की फोटो सोशल मीडिया पर जारी की और लोगों से किशोर की पहचान करने की अपील की।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि किशोर अपना नाम दीपेश बता रहा है।इसके अलावा कुछ नही बता पा रहा है।फिलहाल किशोर की पहचान हेतु भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।