हंडिया थाना समाधान दिवस में भीटी गांव की दर्जनों महिलाएं सरकारी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर पहुंचीं और प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि गांव में संचालित शराब की दुकान के कारण सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है तथा आए दिन समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। महिलाओं ने छेड़खानी की भी बात कही जिस पर सहायक पुलिस आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई हेतु निर्देशितकिया
Handia, Allahabad | Jun 13, 2026