चास: सचिन देव राय हत्याकांड में फरार आरोपी धनंजय कर्मकार के घर कुर्की-जब्ती, भोलू विश्वकर्मा पहले ही जेल में
Chas, Bokaro | Jun 16, 2026 बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र में सचिन देव राय हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी धनंजय कर्मकार के घर पर न्यायालय के आदेश के बाद मंगलवार को पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की।समय लगभग साढ़े चार बजे बताया गया कि यह घटना 22 फरवरी 2026 की है, जब बोकारो रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे थाना क्षेत्र के टेंपो स्टैंड के सामने सचिन देव राय की हत्या कर दी गई थी।