जांजगीर: जिले में SBI CSR की मोबाइल एम्बुलेंस से मुफ्त कैंसर जांच, जांजगीर-चांपा में विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाया गया
जांजगीर-चांपा जिले में स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में State Bank of India के CSR (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत जिले को एक बड़ी सौगात मिली है। SBI CSR द्वारा उपलब्ध कराई गई मोबाइल एम्बुलेंस के माध्यम से महिलाओं की स्तन कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर की जांच पूरी तरह निःशुल्क की जा रही है। यह विशेष स्वास्थ्य अभियान जिले में लगातार 20 दिनों तक चलेगा।