मोतिहारी शहर के श्रीकृष्ण नगर की रहने वाली संजू झा के बैंक एकाउंट से साइबर अपराधियों ने एक लाख रुपये गायब कर दिया। घटना को लेकर उसने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया है कि उसका एकाउंट आईसीआईसीआई बैंक मोतिहारी शाखा में है। एकाउंट में लगभग एक लाख दो हजार रुपये थे।