बांका: अलीगंज मोहल्ले में जर्जर बिजली पोल बना हादसे का खतरा, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
Banka, Banka | May 7, 2026 बांका शहर के अलीगंज मोहल्ला में एक पुराना बिजली का पोल स्थानीय लोगों के लिए खतरे का कारण बन गया है। मोहल्ला निवासी सुरेश कुमार अग्रवाल ने गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि उनके घर के सामने लगा यह पोल कई वर्षों पुराना है और अब इसका निचला हिस्सा पूरी तरह जर्जर हो चुका है। स्थिति ऐसी है कि यह पोल कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।