धनौरा: गजरौला नागपाल इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन, बच्चों को किया गया सम्मानित
नागपाल इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक सम्मान समारोह शुक्रवार को हाईवे के किनारे स्थित एक होटल में संपन्न हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। कक्षा अनुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ मेरिट स्कॉलर प्लस, स्कॉलर बैज होल्डर्स, ऑलराउंडर्स, स्टूडेंट ऑफ द ईयर।