पटना-गया रेलखंड पर महिला व दिव्यांग बोगियों के गेट से नेम प्लेट उखाड़े जाने की शिकायतों को लेकर आरपीएफ ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने रविवार रात्रि करीब 8 बजे बातचीत के दौरान बताया कि सूचना के आधार पर जांच की गई, हालांकि आरोपी पकड़ में नहीं आ सके।