एगारकुंड: हॉस्पिटल कोलोनी में छत का प्लास्टर गिरेने से इसीएल कर्मी की पत्नी घायल, मजदूरों में आक्रोश
एग्यारकुंड प्रखंड के बरमुरी कोलियरी में कार्यरत तरुण की पत्नी का हॉस्पिटल कोलोनी आवास में छत का प्लास्टर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उसे उठाकर स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बिसीकेयू नेता रामजी यादव ने बताया की इसीएल पदाधिकारी की लापरवाही के कारण यह घटना घटी है।