शाहबाद: सुशासन सप्ताह में एसडीएम ने बरी गांव में ग्राम चौपाल लगाई, सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों को किया जागरूक
प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग भारत सरकार एवं उ०प्र० शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के अंतर्गत 19 दिसंबर से 25 दिसम्बर 2025 के मध्य सुशासन सप्ताह 2025-प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम मनाया जा रहा है। पिहानी ब्लॉक के बारी गांव में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत चौपाल लगाई गई जिसमें ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।