शाहबाद: एसडीएम ने नगर पालिका स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण कर अलावों की स्थिति परखी
एसडीएम अंकित तिवारी ने बुधवार को नगर पालिका परिसर में स्थापित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम अंकित तिवारी ठंड से गरीबों को बचाने के लिए बनाए गए रैन बसेरा का निरीक्षण करने के लिए नगर पालिका पहुंचे। यहां पर उन्होंने लाइन बसेरा में रजाई, गद्दा, तकिया और अलाव की व्यवस्था पूर्ण देखी।