आगरा: खासपुर चौराहे के पास शोरूम का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को दबोचा, 2 लैपटॉप और 1 डैग बरामद
न्यू आगरा क्षेत्र में शोरूम से लैपटॉप चोरी की वारदात का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस टीम ने खासपुर चौराहे से पोहिया घाट जाने वाले रास्ते के पास से तीन आरोपियों—एडिन उर्फ साहिल, सुमित और सत्यम को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी के दो लैपटॉप और एक डैग (संगीत मशीन) बरामद हुई। आरोपी सामान बेचने जा रहे थे।