कैराना: कैराना नगर में यातायात नियमों की अनदेखी कर दौड़ रही दो स्कूली वैन को यातायात पुलिस ने किया ज़ब्त
कैराना नगर में यातायात पुलिस ने बुधवार को स्कूली वाहनों की सघन जांच की। दोपहर करीब दो बजे मिली जानकारी के अनुसार, अभियान के दौरान दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की जांच में दो स्कूली वैन निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं मिलीं। इस पर पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया और उन्हें कोतवाली परिसर में खड़ा करा दिया।