चायल: महमूदपूर में भूमि विवाद निस्तारण अभियान में एडीएम न्यायिक ने दिखाई सख्ती, मौके पर 4 मामलों का किया समाधान
कौशाम्बी। तहसील चायल के ग्राम महमूदपुर में आयोजित कैम्प में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश ने राजस्व व पुलिस टीम के साथ भूमि विवादों की सुनवाई की। इस दौरान चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। अधिकारियों ने गाटा संख्या 740 की बंजर भूमि चिन्हित कर अलग कराई, जबकि अन्य विवादों की भी जांच कर समाधान किया गया।