ललितपुर: तथाकथित प्रेमिका के घर के बाहर मृत अवस्था में मिले देवगढ निवासी साजिद की मौत के मामले में सीओ ने किया घटनास्थल का मुआयना
ग्राम देवगढ़ निवासी साजिद का शव उसकी तथाकथित प्रेमिका के घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला था। उक्त मामले में साजिद के मामा ने उनके भांजे के साथ अनहोनी की आशंका जताई थी।मामले को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार ने मंगलवार शाम के समय घटनास्थल का मुआयना किया था।उन्होंने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर मामले में उचित कार्यवाही की जा रही है।