भीषण गर्मी के बीच नर्मदापुरम के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में पानी संकट गहराता जा रहा है। नियमित जल सप्लाई नहीं होने से लोग टैंकरों के सहारे पानी भरने को मजबूर हैं। सोमवार को महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बर्तनों के साथ लंबी कतारों में नजर आ रहे हैं। रहवासियों ने नगर पालिका से नियमित जलापूर्ति और अतिरिक्त टैंकरों की व्यवस्था की मांग की है।