बिलग्राम: चिरंजूपुरवा गांव में भैंस बचाने के प्रयास में गंगा नदी में डूबकर किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र के चिरंजूपुरवा गांव में गुरुवार को गंगा नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अखिलेश गांव के बाहर गंगा किनारे भैंस चराने गया था। इसी दौरान उसकी एक भैंस नदी में पानी के भीतर चली गई। भैंस को वापस लाने के प्रयास में अखिलेश नदी किनारे पहुंचा, तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी