धमदाहा: धमदाहा में 2 फरवरी से इंटरमीडिएट परीक्षा, 9 केंद्रों पर 4250 परीक्षार्थी होंगे शामिल, प्रशासन अलर्ट मोड में
धमदाहा :- अनुमंडल मुख्यालय सहित धमदाहा प्रखंड क्षेत्र में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से किया जाएगा। परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इस वर्ष धमदाहा में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं ।