फुलवारी: बिहार के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बांका में बिजली गिरने से 6 की मौत
बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। फुलवारी शरीफ में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है, जबकि मौसम विभाग ने 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। सीवान और गोपालगंज में भारी बारिश तथा 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी है। रविवार को कई जिलों में हुई बारिश से सीतामढ़ी सदर अस्पताल परिसर में पानी भर गया। वहीं, बांका में वज्रपात से 6 लोगों