बागपत: यातायात पुलिस बागपत ने दिल्ली बाईपास पर चलाया विशेष चेकिंग अभियान, दर्जनों वाहनों से उतरवाए प्रेशर हॉर्न
गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे यातायात प्रभारी बागपत सतेंद्र कुमार ने कहा कि प्रेशर हॉर्न ध्वनि प्रदूषण फैलाने के साथ सड़क हादसों का कारण भी बनते हैं। उन्होंने वाहन चालकों को हिदायत दी कि वाहनो मे प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करें और यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।