अनूपपुर: घाट बना या खानापूर्ति? निर्माण पूरा होने से पहले ही उखड़ने लगा CSR फंड से बना घाट
अनूपपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत धुरवासिन में एमबी पावर जनरेटिंग कंपनी द्वारा CSR मद से निर्मित नदी घाट की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से बना घाट निर्माण पूरा होने से पहले ही जगह-जगह टूटने और उखड़ने लगा है। घाट में दरारें और क्षतिग्रस्त हिस्से दिखाई देने से ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच,