मुंगेर: जाफरनगर घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Munger, Munger | Jun 30, 2026 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जाफरनगर घाट पर मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय ललन सिंह की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, जाफरनगर निवासी ललन सिंह प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह गंगा स्नान करने घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान वे अनजाने में गहरे पानी में