शिवहर: शिवहर में जलावन की लकड़ी पर चचेरे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, एक की मौत
शिवहर के फतेहपुर नया टोला में जलावन की लकड़ी को लेकर चचेरे भाइयों के बीच झड़प हुई। इस हिंसक संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत और आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।