आरा: अबरपुल स्थित मछुआ टोल मोहल्ले के आक्रोशित लोगों ने पानी को लेकर किया सड़क जाम, मौके पर पहुंचे अधिकारी व पुलिस
Arrah, Bhojpur | Jun 12, 2024 नगर थाना क्षेत्र के अबरपुल स्थित मछुआ टोला मोहल्ले के लोग पानी की मार एक माह से झेल रहे थे। लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ने से लोग परेशान हो रहे थे। पानी को लेकर स्थानीय लोग इसकी शिकायत अधिकारी के पास कर रहे थे। लेकिन शिकायत का निष्पादन नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग पर किया सड़क जाम।