माण्डल: जोरावरपुरा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल
बागोर थाना क्षेत्र के जोरावरपुरा चौराहे पर शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर से दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटें आईं।