धरियावद: धरियावद विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली का दौरा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली शनिवार को धरियावद विधानसभा के दौरे पर रहे। दूसरी बार धरियावद आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राणावत,पूर्व विधायक नगराज मीणा,ब्लॉक अध्यक्ष घनश्यामपुरी सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।