लखनऊ के स्कूलों और सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। जिसको देखते हुए आज सोमवार की रात 11:00 लगभग जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा। बम और डॉग स्क्वॉड भी अलर्ट हो गया है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर विशेष निगरानी की जा रही। धमकी भरा लेटर सोमवार दोपहर लुलु मॉल के बाथरूम में मिला।